September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के धर्मेश प्रसाद बने अध्यक्ष और धर्मेंद्र बने सचिव

0
1004269926
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका नैनीताल के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। कुल १७२ मतदाताओं में से १६७ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के अध्यक्ष पद पर धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार, महासचिव पद पर धर्मेन्द्र कुमार जबकि उप सचिव पद पर मुकेश कुमार मोंटू विजयी निर्वाचित हुए।
इससे पूर्व सुबह ९ बजे से लेकर शाम को ५ बजे तक चार पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद मतगणना शुरु हुई बाद में मुखय चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। सहदेव के मुताबिक अध्यक्ष पद पर विजयी धर्मेश प्रसाद को ६४ मत मिले जबकि कमल सिलेलान को ५९ जबकि त्रिलोचन टॉक को ४१ मत मिले। इस पद पर १६७ मतदाताओं ने मत डाले जिसमें से ८ मत अवैध घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर विजयी कमल कुमार को ८९ मत मिले। इसके अलावा रवि कुमार को ५१ तथा संजय पवार को १९ मत मिले। महासचिव पद पर धर्मेन्द्र कुमार ८३ मत मिले अन्य प्रत्याशियों में सोनू सहदेव को ७९ मत मिले। इस पद पर ४ मत अवैध घोषित किए गए। उप सचिव पद पर निर्वाचित मुकेश कुमार मोंटू को ७९ मत मिले,जबकि दीपक कुमार दीपू को ७७ मत मिले। इस पद पर ११ मत अवैध घोषित किए गए।
चुनाव में मतगणना का कार्य पट्टी पटवारी खुर्पाताल दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुई। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मुखय चुनाव अधिकारी अमित सहदेव सहित मनोज चौहान, मनोज कुमार,दिनेश रत्नाकर,राहुल कुमार, महेश कुमार,सुनील कुमार खोलिया, शिवराज सिंह नेगी व दीपराज,हितेश तथा संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कटियार का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *