September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा

0
1004265731
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सत्य नारायण मंदिर पानी की टंकी के पास चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा रविवार प्रातः 10:00 बजे
स्थान.. सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के पास मल्लीताल में सफाई अभियान चलाया गया बता दें यह अभियान शूरवीर चौहान के नेतृत्व में किया गया।
टीम द्वारा सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के आस पास आज सफ़ाई अभियान चलाया गया और वहां पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा टंकी के पास बहुत ज्यादा मात्रा में शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर गिलास नशे की सामग्री निकाली गई टीम को यहा पर लोगों द्वारा अपने घरों की मंदिर की खंडित सामग्री, मूर्ति आदि इधर उधर रास्ते में रखी हुई पाई गई, जो आने जाने वालों के पैरों में आ रही थी जबकि टीम द्वारा निकट में ही पूर्व में पूजा की खंडित सामग्री हेतु गड्ढा खोदा हुआ है। संस्था के सदस्यों द्वारा शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा गया उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में हमारा सहयोग करे सभी से निवेदन किया गया कि सब लोग अपना कूड़ा कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके उन्होंने कहा हम सब मिलकर ही शहर, राज्य और देश को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं। इस मौके पर आज के सफाई अभियान मे एस 3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद,
तनुज आर्य,सूरेश चंद्रा,
शूरवीर सिंह चौहान, ललित बिष्ट, विक्की आर्य
आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *