September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन

0
1004270026
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। 79 उत्तराखण्ड बटालियन एनसीसी नैनीताल की ओर से घोड़ाखाल में आयोजित सीएटीसी शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस योग सत्र का उद्देश्य कैडेटों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित करना था। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी अभयासों का प्रदर्शन किया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैडेटों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। शिविर प्रशासन ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कैडेटों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *