September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के लिए श्रद्धालुओं का आगमन हुआ प्रारंभ

0
1004265939
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सोमवार प्रातः 5:00 बजे कैंची धाम के खुलेंगे द्वार दर्शन के लिए श्रद्धालु रात्रि में ही पहुंचने लगे

नैनीताल पुलिस की सुदृढ़ सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था

जनपद के विभिन्न स्थानों से शटल सेवा एवं स्टीकर की व्यवस्था

कैंची धाम नैनीताल।परम पूजनीय बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन आशीर्वाद से सुप्रसिद्ध कैंची धाम का वार्षिक मेला स्थापना दिवस 2026 अपने पूरे चरम पर है।

कल सुबह 15 जून को ठीक 5:00 बजे बाबा के आशीर्वाद के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे और इस भव्य मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

मेले की पूर्व संध्या से ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग चुकी हैं, जहाँ श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भारी पुलिस बल की तैनाती

लाखों की संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पिछले 4 दिनों से लगातार धरातल पर मुस्तैद है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए भारी सुरक्षा तंत्र तैनात किया गया है।

जिला पुलिस बल के साथ-साथ SDRF, ATS, BDS, LIU और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

सुरक्षा कमान को संभालने के लिए 3 जिलों के SSP/SP, 7 एडिशनल एसपी (A.SP), 14 क्षेत्राधिकारी (COs) और 1 एसपी वायरलेस को मैदान में उतारा गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए 1500 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवा दे रहे हैं।

यातायात प्लान और रूट डायवर्जन

किसी भी प्रकार के जाम या असुविधा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक और रणनीतिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

संपूर्ण नैनीताल जिले के अंतर्गत कैंची धाम की ओर आने वाले सभी रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

शटल सेवा की व्यवस्था: विभिन्न स्थानों और पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक पहुँचने के लिए नॉन-स्टॉप शटल सेवा (Shuttle Services) चलाई जा रही हैं।

यह सेवा निम्नलिखित मुख्य स्थानों से उपलब्ध है:–

भीमताल, भवाली, सैनिटोरियम, नैनीताल, खैरना, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और काठगोदाम।

यदि आप अपने निजी वाहन से आ रहे हैं, तो आप केवल भीमताल, भवाली या सैनिटोरियम तक ही जा सकेंगे। वहाँ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ी करने के बाद आपको अनिवार्य रूप से शटल सेवा के माध्यम से ही कैंची धाम जा सकेंगे।

स्टीकर सिस्टम: सुचारू व्यवस्था के लिए एक विशेष स्टीकर सिस्टम बनाया गया है। कैंची धाम रूट पर आने वाले वाहनों के लिए Yellow Stickers की व्यवस्था की गई है।

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील:

“कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कृपया ध्यान रखें कि मेले में आपके साथ लाखों अन्य श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। धैर्य बनाए रखें और बाबा के दर्शनों का आनंद लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *