September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दलित युवक केतन की बेरहमी से की गई हत्या पर

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिल्पकार सभा ने अमानवीय कृत्य की घोर निंदा की

नैनीताल सरोवर नगरी में शिल्पकार सभा ने टिहरी जिले के लंबगांव में एक 18 वर्षीय दलित युवक केतन की बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा शोक और रोष व्यक्त किया गया। सभा ने इस घटना को मानवता पर कलंक और समाज में व्याप्त जातिवादी मानसिकता का भयावह परिणाम बताया है।अखबारों में छपी खबरों के अनुसार, केतन को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने धोखे से बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला। शिल्पकार सभा इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करती है। सभा का मानना है कि केवल ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्रेम करने के कारण एक होनहार युवक की जान ले लेना न केवल एक अपराध है, बल्कि यह हमारे समाज की समानता और न्याय की अवधारणा पर भी गहरी चोट है।शिल्पकार सभा ने मांगें की है कि इस जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाय पीड़ित परिवार ने अपना युवा बेटा खोया है, सरकार उन्हें कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गारंटी ली जाय क्योंकि क्षेत्र में दलित समुदाय के लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।शिल्पकार सभा नैनीताल के अध्यक्ष डॉ रमेश ने कहा, “यह घटना दर्शाती है कि आज भी समाज का एक हिस्सा मध्ययुगीन मानसिकता में जी रहा है। हम प्रशासन से मांग करते है को आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाय और कहा है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय नहीं मिला, तो सभा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *