September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एरीज के विज्ञान केंद्र से खगोल प्रेमियों ने देखी बृहस्पति-शुक्र की युति

0
1004212762
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल में 9 जून 2026 को बृहस्पति और शुक्र ग्रहों की युति के अवसर पर सूर्यास्त के बाद विशेष आकाश दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एरीज के विज्ञान केंद्र से लोग दूरबीन से इस युति के दौरान बृहस्पति को दो दर्जन से अधिक आगंतुकों ने दूरबीन के माध्यम से दोनों ग्रहों का अवलोकन किया। एरीज के शोध छात्रों ने आगंतुकों को इस युति तथा दोनों ग्रहों से संबंधित रोचक तथ्य भी बताए। पश्चिमी क्षितिज के ऊपर दिखाई देने वाली इस आकर्षक खगोलीय घटना ने दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर एरीज की जनसंपर्क टीम ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिविर में भी आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शामिल लगभग 600 कैडेटों ने दूरबीनों से बृहस्पति, शुक्र तथा तारों के एक समूह का अवलोकन किया और खगोल विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियॉं प्राप्त कीं। एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया की एरीज की ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य लोगों, और विशेषतः विद्यार्थियों, में विज्ञान तथा खगोल विज्ञान के प्रति रुचि तथा समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *