October 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशन पर 

0
1004090879
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत  “लोक कल्याण मेला”आयोजित किया जाएगा

नैनीताल सरोवर नगरी में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में जिले के समस्त निकायों में एक से 30 जून 2026 तक स्ट्रीट वेंडर्स हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत निकाय स्तर पर “लोक कल्याण मेला”आयोजित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी (नोडल) नगर पालिका परिषद नैनीताल   श्री रोहिताश शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा तिथियां निर्धारित कर दी गई है। जिसमें पी0एम0 स्वनिधि  योजना के लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया जा सके।इस भव्य आयोजन की शुरुआत नगर पालिका परिषद नैनीताल से होगी, जहां 3 जून को पंत पार्क, मल्ली ताल में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात नगर पालिका परिषद भीमताल में दिनांक 12 व 16 जून ,नगर पालिका परिषद भवाली में दिनांक 17जून , व नगर पंचायत लाल कुआं में दिनांक 20 जून व 24 जून को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद नैनीताल में लोक कल्याण मेले  के साथ-साथ स्वनिधि महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जो की 18 जून को तय है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पी0एम0 स्वनिधि  योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के परिवारों की सफलता की कहानियों में उपलब्धियां को साझा करना तथा हितधारकों के बीच योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मेले में शिविरों के माध्यम से फेरी व्यवसाईयों को ऋण और क्रेडिट कार्ड की जानकारी देना तथा डिजिटल  शक्ति करण को बढ़ावा देना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करना है । मेले के दौरान बैंकों और फेरी व्यवसाईयों की संयुक्त बैठक होगी तथा नए व्यवसाईयों का सर्वेक्षण किया जाएगा और उन्हें योजना के दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *