तल्लीताल बाजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने
पिछले लगभग 6 महीनो से बंद पड़ी सार्वजनिक शौचालय को
अति शीघ्र खुलवाने को लेकर पुनः दिया ज्ञापन
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल बाजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने पिछले लगभग 6 महीना से बंद पड़ी सार्वजनिक शौचालय को अति शीघ्र संचालित करने के संबंध में पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि तल्लीताल बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने को लेकर उनके द्वारा पूर्व में भी आप लोगों को पत्र दिया गया था परंतु आज तक शौचालय को पुनः संचालित नहीं किया गया। जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ज्ञापन में अवगत कराया कि इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है तथा तल्लीताल क्षेत में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक एवं स्थानीय नागरिको का अवागमन करते हैं। शैचालय बंद होने के कारण स्थानीय व्यापारिमे एवं आने-जाने वाले लोगों को अत्यधिक असुविधा का सामना करन पड़ रहा है। उन्होंने
अनुरोध किया है जनहित को दृष्टिगत रखते हुए शौचालम को अतिशीघ्र खुलवाकर नियमित रूप से संचालित किया जाए और नियमित रूप से दिन में दो बार पर्यावरण मित्रों से सफाई व्यवस्था करवाई जाए जिससे
आस-पास रहने वाले निवासियों को बदबू से कोई परेशानी ना हो एवम् स्थानीय व्यापारियों एवं आने-जाने वाले लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। अगर अति शीघ्र शौचालय को संचालित नहीं किया गया तो मैं जनप्रतिनिधि होने के कारण में स्थानीय जनता एवं व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आप लोगों की होगी उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए शौचालय खोलने की मांग की है।





















