May 27, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

दुर्घटना वाहन में सवार 05 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर

0
012 013
111 222 333

डीएम रयाल ने मजिस्ट्रियल जांच के किए आदेश

आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

नैनीताल। जनपद नैनीताल में बीते दिनों 21 मई 2026 को भवाली सैनेटोरियम से दुनिखाल मोटर मार्ग पर सिरोड़ी के तोक उगियार के समीप एक अत्यंत दुखद एवं गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें वाहन संख्या यू पी32क्यू यू1874 गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 05 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा तत्काल प्रभाव से मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस जांच का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना, किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय लापरवाही की जांच करना तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।

उक्त आदेश के अनुपालन में उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री केंचीधाम के स्तर पर मजिस्ट्रियल जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने आम जनता को सूचित करते हुए अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई भी जानकारी, साक्ष्य अथवा अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो, तो वह दिनांक 08 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, श्री केंचीधाम (जनपद नैनीताल) में उपस्थित होकर अपना पक्ष/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु विभिन्न विभागों को निर्देश दुर्घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी के साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी को निर्देशित किया गया है कि वाहन एवं दुर्घटना से संबंधित तकनीकी जांच रिपोर्ट तथा निर्धारित 05 बिंदुओं पर स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।

मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को भी निर्देशित किया गया है कि मृतकों से संबंधित समस्त अभिलेख एवं चिकित्सीय कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस क्षेत्राधिकारी, भवाली को निर्देश दिए गए हैं कि प्रथम सूचना रिपोर्ट, पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके की रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी विवरण निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत करें।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि उक्त मार्ग पर सुरक्षा उपायों (जैसे क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड आदि) की उपलब्धता एवं स्थिति पर विस्तृत आख्या एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें।

तहसीलदार, श्री केंचीधाम को आदेशित किया गया है कि उक्त सूचना को अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

जिम्मेदारी तय करने के साथ भविष्य में रोकथाम पर जोर
प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य न केवल इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करना है, बल्कि दोषियों की जिम्मेदारी तय करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना भी है।
जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके पास इस घटना से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वे आगे आकर जांच में सहयोग करें, जिससे सच्चाई सामने लाई जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *