भीमताल सोनगांव विनायक के ऊपर लगी
जंगल में लगी विकराल आग
गांव में चल रहा है भागवत से 200 मीटर की दूरी तक पहुंच चुकी है आग



भीमताल नैनीताल। भीमताल शहर बायपास रोड के ऊपर पहाडी पर जंगल में विकराल आग लगी हुई है। स्थानीय निवासी कुलदीप और दिनेश पंत ने बताया आप पिछले दो दिनों से लग रही है और आज सोनगांव विनायक के ऊपर लगी है और विनायक गांव में भागवत भी चल रहा है उनके अनुसार आज भागवत से लगभग 200 मीटर की दूरी में पहुंच चुकी है। अभी हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि फायर या वन विभाग द्वारा आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है या नहीं फिलहाल वीडियो में आग देख सकते हैं कि आग कितनी विकराल लग चुकी है अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह रिहाईश क्षेत्र मैं पहुंच कर तांडव मचा सकती है।





















