भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ भुवन चंद आर्य ने
बेतालघाट ब्लाक के ग्राम सभा मझेडा एवं डोबा में ग्रामीण जनो की बैठक मैं सम्मिलित होकर जाना उनका हाल







बेतालघाट नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लाक के ग्राम सभा मझेडा एवं डोबा में ग्रामीण जनो की बैठक में सम्मिलित होकर सम्बोधित किया जिसमें डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। बता दें डॉक्टर भुवन लगातार विधानसभा नैनीताल के बेतालघाट के लगभग सभी गांव में जाकर पैदल चलकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं उसके पश्चात डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लाक के चमड़ियां एवं रामगढ़ ब्लाक के नैनी पुल ,छडा में जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रकाश आर्य, रेखा बिष्ट, लीला नेगी, धन सिंह पूर्व प्रधान, रमेश बिष्ट, संजय सुयाल, दया किशन लोहनी, शंख वादक, ललित मोहन, गोपाल ध्यानी, हरी राम, विशन राम, त्रिलोक राम, दीवान राम, डूंगर राम, राधा देवी, नीमा देवी, गीता देवी, प्रेम सिंह, चंदन सिंह, कैलाश राम, रेखा देवी, रमा देवी, रेखा देवी, एवं सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





















