October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

0
1004035026
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

टूर्नामेंट में गोल्फरो ने अपने अनुभव साझा सांझा किए

और गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक छटा और व्यवस्थाओं की सराहना की

नैनीताल। सरोवर नगरी में लोक भवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड सहित दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश से प्रतिभागी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने के साथ-साथ नैनीताल स्थित लोक भवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं। लोक भवन गोल्फ कोर्स, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत एवं नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के माध्यम से न केवल गोल्फ खेल को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि उत्तराखण्ड के पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के शांत, प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाले परिवेश में गोल्फ खेलना उनके लिए एक अद्वितीय एवं आनंददायक अनुभव है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स की व्यवस्थाओं, आतिथ्य सत्कार तथा सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यही विशेषताएं उन्हें बार-बार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करती हैं। कई गोल्फरों ने उल्लेख किया कि वे विगत कई वर्षों से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं और प्रत्येक बार यहां खेलना उन्हें नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *