ईद मिलादुन्नबी के अध्यक्ष समीर अली और महामंत्री नाजिम बक्श ने की जीत दर्ज
उपाध्यक्ष कासिम सचिन रशीद और कोषाध्यक्ष सलीम हुए विजेता






नैनीताल। सरोवर नगरी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के चुनाव बीते रोज रविवार को संपन्न हुए रात्रि तक मतगणना की गई और सोमवार प्रातः 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशि़फ जाफ़री अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा करते हुए बताया के अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम महासचिव नाजिम बक्श सचिन रशीद अहमद और कोषाध्यक्ष सलीम अहमद विजय हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता है सैयद काशिफ जाफरी ने
बताया की टोटल 719 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली को 240 वोट और अब्दुल कयूम को 112 वोट मिले, वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम 186, मोहम्मद शादाब को 100 और मोहम्मद ताहिर को 61 वोट मिले।महासचिव पद पर नाजिम बक्श 210 और परवेज आलम को 132 वोट मिले। सचिव पद पर रशीद अहमद को 154, अमन को 102 और अब्दुल वाहिद को 84 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सलीम अहमद को 104 और मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू भाई को 230 वोट मिले। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली,उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम, महासचिव पद पर नाजिम बक्श, सचिव पद पर रशीद अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर (गुड्डू भाई) को चुनाव कमेटी ने विजय घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी अधिवक्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह अगले दो दिन में होगा इसके बाद नई कार्यकारिणी अपना कार्य भार संभालेगी। इस मौके पर चुनाव संपन्न कराने में शाहनवाज खान, सिकंदर अली ,शानू अहमद,नसीम खान, मोहम्मद खालिद, शोएब, अब्दुल अजीज ने चुनाव अधिकारियों ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई।





















