May 18, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कार्यदबाव, पारिवारिक तनाव, निजी समय की कमी पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

0
1003982536
012 013
111 222 333

कुमाऊं परिक्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस द्वारा  कार्यदबाव और तनाव से जूझ रहे पुलिस कर्मियों के लिए   मिशन संवाद अभियान संचालित 

नैनीताल। वर्तमान में लगातार बढ़ते कार्यदबाव, पारिवारिक तनाव तथा निजी समय की कमी और नकारात्मक विचार जैसी समस्याएं पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। इन्हीं चुनौतियों से निपटने और पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के विशेष मकसद से कुमाऊं परिक्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस द्वारा मिशन संवाद अभियान संचालित किया जा रहा है।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभियान के तहत अब तक पुलिस व उनके परिवारों के ६ हजार से अधिक लोगों ने संवाद एप डाउनलोड किया है वहीं १०५० से अधिक टेली काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा १५६७ से अधिक लोगों ने कार्यशालाओं में भागीदारी की जबकि कुल २६१७ से अधिक लोग सीधे तौर पर इस अभियान से लाभान्वित हुए हैं। अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर/ नैनीताल/ पिथौरागढ़/ चंपावत/ अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, इनमें तनाव प्रबंधन समेत सकारात्मक सोच, पारिवारिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मिशन संवाद पुलिस परिवारों को एक भरोसेमंद मंच मुहैया करा रहा है जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर समय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिस बल ही समाज की बेहतर सेवा कर सकता है। उन्होंने बताया कि मिशन संवाद के माध्यम से पुलिस कर्मियों में तनाव नियंत्रण, क्रोध में कमी, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल रही है। अभियान का उद्देश्य पुलिस बल में मनोवैज्ञानिक सुदृढ़ता विकसित करना है ताकि कर्मी तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से अपनी जिममेदारियां निभा सकें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *