October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बरेली क्लब लिमिटेड के तत्वाधान में

0
1003951469
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

क्वीन बॉल 2026” का होगा आगाज 23 मई को

बरेली नैनीताल। बरेली क्लब लिमिटेड अपने आइकॉनिक वार्षिक कार्यक्रम “मे क्वीन बॉल” का आयोजन शनिवार, 23 मई 2026 को शाम 8:30 बजे से क्लब के फ्रंट लॉन पर करने जा रहा है।
यह भव्य कार्यक्रम पिछले तीन दशकों से अत्यंत प्रतीक्षित सिग्नेचर समारोह रहा है, जिसने प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की यात्रा पर भेजकर अपार लोकप्रियता हासिल की थी। 16 से 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियां इस प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। प्रवेश फॉर्म अब कार्यालय समय ( सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ) निम्न स्थानों पर उपलब्ध हैं :
बरेली क्लब लिमिटेड कार्यालय
होटल रामाडा एंकोर, बरेली
चावला एंड एसोसिएट्स, रामपुर गार्डन, बरेली
प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश :
फॉर्म प्रतिभागी के अपने हाथ से भरा जाना चाहिए।
पूर्ण भरे गए फॉर्म पर प्रतिभागी तथा उसके माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर होने चाहिए।
प्रत्येक प्रवेश फॉर्म पर बरेली क्लब लिमिटेड के किसी सदस्य की अनुशंसा
( E ndorsement)
आवश्यक है।
प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026(कार्यालय बंद होने तक ) है।

चयनित उम्मीदवारों का ऑडिशन होगा, इसके बाद मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड अमन गरेवाल के विशेष मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
फिनाले में चार अलग-अलग श्रेणियो में स्टेज परफॉर्मेंस के राउंड होंगे। प्रसिद्ध एवं अनुभवी जजेस **मे
तथा रनर-अप का चयन करेंगे।
इस भव्य शाम को वरिष्ठ नौकरशाह, वरिष्ठ सेना अधिकारी अपने परिवारों सहित, क्लब सदस्य एवं उनके परिवार उपस्थित रहेंगे। दर्शकों का मनोरंजन प्रसिद्ध डांस ट्रुप, गायकों तथा अन्य स्टेज कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपरोक्त उल्लिखित स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *