September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जेपीएल क्रिकेट ट्रॉफी पर लालकुआं टीम ने किया कब्जा

0
1000387486
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्यअतिथि हेम और विशिष्ट अतिथि संदीप ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया समानित

नैनीताल ज्योलीकोट। जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रविवार को फाइनल मुकाबला लालकुआं और चोपड़ा के बीच खेला गयाl जिस पर लालकुआं ने ट्राफी पर कब्जा कियाl बता दे मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य और संदीप गोस्वामी द्वारा क्रिकेट फाइनल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्य अतिथियों का कुमाऊनी परिधान में तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल लालकुआं और चोपड़ा के बीच खेला गया। यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लालकुआं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जिसके बाद चोपड़ा 6 ओवर सभी विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। और ट्रॉफी पर लाल कुआं का कब्जा हुआ अंपायर की भूमिका मुकेश बोरा और नरेंद्र कुमार ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल गौरव चौहान और हरीश चंद्र आर्या ने सुनाया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हैम आर्य और विशिष्ट अतिथि संदीप गोस्वामी ने विजेता और विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l जिसमें विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 12 हजार का ईनाम दिया गया। इस मौके पर ललित जोशी, मुकुल शर्मा, सुरेश उप्रेती, धीरेंद्र सिजवाली, मनोज सिंह, कैलाश जीना, दीपक जीना, मनोज चौहान, रामदत्त चनियाल,राजेंद्र कोटलिया विनोद कुमार,गौरव कुमार,महिलाएं व स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *