October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डी.एस.बी. परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

0
1003941089
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, के वनस्पति विज्ञान विभाग, में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
डी.एस.बी. परिसर, के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज प्लांट सिस्टम फिजियोलॉजी विषय से संबंधित एक भव्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध अभिरुचि एवं व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में प्रतिभाग कर अपने-अपने विषयों को मॉडल के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सभी मॉडलों में विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक समझ स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल अत्यंत शिक्षाप्रद रहे, जिनकी सभी शिक्षकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों ने सराहना की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-IV के विद्यार्थियों आंचल लोहुमी, कमलेश जोशी, अंशिका थुवाल एवं अभिलाषा मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप-II की छात्राओं वंदना शर्मा, कल्पना बिष्ट, मनीषा पंत एवं सानिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के मूल्यांकन समिति में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. सुषमा तम्टा, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. प्रभा पंत एवं डॉ. हेम चंद्र जोशी उपस्थित रहे। सभी निर्णायकों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कोर्स इंस्ट्रक्टर प्रो. नीलू लोधियाल एवं डॉ. हेम चंद्र जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को भविष्य में भी आयोजित किए जाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *