September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा मैं महिला दलों के साथ हुई बैठक

0
1000387428
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सभासद मुकेश जोशी और पूर्व सभासद मंजू रौतेला को किया सम्मानित

नैनीतालl सरोवर नगरी की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में आज रविवार को 29 वे फागोत्सव के आयोजन हेतु आज विभिन्न महिला दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर डॉ सरस्वती खेतवाल ,सभासद मुकेश जोशी मंटू तथा पूर्व सभासद मंजू रौतेला को लोक कला हेतु राष्ट्रीय मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर पुष्प माला तथा चुन्नी उड़ाकर सम्मानित किया गया । बैठक में डॉ सरस्वती खेतवाल व मुकेश जोशी मोंटू ने भी संबोधित किया और सम्मान मिलने पर सबका आभार व्यक्त कियाl बैठक में तय हुआ कि 29 फागोत्सव 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होगा जिसमें 6 मार्च को होली वैष्णो देवी तल्लीताल मंदिर से 11 बजे जलूस प्रारंभ क्या दिया जाएगा और जुलूस रामसेवक सभा में समापन होगा और ठीक दोपहर 2:00 बजे उद्घाटन बाहर की महिला दल प्रस्तुति देंगी और 7 मार्च को स्थानीय टीम होली सभा भवन में प्रस्तुत करेंगे । महिला टीम में 10 सदस्य होने अनिवार्य होंगे। 8 मार्च को बैठकी होली महिला , 9 मार्च को रंग धारण , 10 मार्च को आंवला एकादशी तथा एकल होली गायन,11 मार्च को स्कूली बच्चे होली गायेंगे तथा 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुति देंगे ।13 मार्च को होली रंग जलूस तथा पुरुषों की होली तथा होलिका दहन रात्रि में होगा तथा छलडी 15 मार्च को होगी । बैठक में कुंभ में स्नान कर आने वाले को बधाई दी गई । होली में विगत वर्ष की भाती फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी । इस मौके पर बैठक में अशोक साह ,बिमल चौधरी ,विमल साह ,मुकुल जोशी ,देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल साह ,दिनेश भट्ट ,भुवन बिष्ट , आनंद बिष्ट ,हरीश राणा ,तारा बोरा ,प्रगति जैन ,मृणाल नेगी ,भावना रावत ,सरिता त्रिपाठी , बीना ,मोहिनी ,कलावती ,भारती ,तुलसी ,गीता सिराला ,जानकी ,दीपा चौधरी सहित 60 महिलाएं उपस्थित रहीl कार्यक्रम का संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी व प्रो ललित तिवारी ने कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *