October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ भव्य समापन

0
1003930595
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

6 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया

नैनीताल मुक्तेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल जिला प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026* प्रशिक्षण शिविर का आज मंगलवार को द कासा ड्रीम रिसोर्ट रामगढ़ में विधिवत समापन हुआ। इस अभियान के तहत दूसरे दिवस पर आज 6 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। महा अभियान की उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस के प्रथम
सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति भारद्वाज जी ने भारतीय जनता पार्टी के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी, सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल जी ने की.

प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुभाष बगोली जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से व्यवहारिकता के साथ संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया ,सत्र की अध्यक्षता दर्जा मंत्री श्री दिनेश आर्य जी द्वारा की गई.

सत्रों के इसी क्रम में दिवस के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक श्री गांधार अग्रवाल जी ने आज के परिपेक्ष्य में सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डाला , सत्र की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेगी जी द्वारा की गई
कार्यकर्ताओं के मीडिया प्रबंधन विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देते हुए चतुर्थ सत्र में दर्जा राज्यमंत्री श्री विनोद सुयाल जी ने विषय की विस्तार पूर्वक जानकारी दी, सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री देवेंद्र ढेला जी ने की।
केंद्र और उत्तराखंड प्रदेश की भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तृत एवं व्यापक प्रभावी ढंग से जानकारी साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैडा जी ने दिवस के समापन सत्र को सम्बोधित किया ,सत्र की अध्यक्षता नैनीताल भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी ने की ।

समापन सत्र में जिला प्रभारी श्री खिलेंद्र चौधरी एवं प्रशिक्षण के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री रंजन बर्गली जी ने भी अपने विचार रख सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।सत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अभियान के जिला सह संयोजक श्री नितिन राणा जी, एवं प्रगति जैन जी , दयाकिशन पोखरिया जी,वर्ग नियंत्रक के रूप में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल जी , जिला मंत्री कुंदन चिलवाल जी, अरविंद पडियार जी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट , प्रतिभा जोशी,मीडिया कार्य जिला सह मीडिया संयोजक विनोद तिवारी ,प्रदर्शनी संयोजक रत्नेश साह जिला सह सोशल मीडिया, आई टी संयोजक अमित चौधरी डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण में सहयोग कर प्रथम दिवस के सफल आयोजन में भूमिका निभाई
प्रशिक्षण दिवस के समापन पर कालाढूँगी विधायक श्री बंशीधर भगत जी , प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री प्रदीप बिष्ट पूर्व हल्द्वानी नगर निगम अध्यक्ष जोगिंदर रौतेला जी, दर्जा राज्यमंत्री, नगर निगम अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख , जन प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष संग मंडल महामंत्री, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *