October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ज्ञापन देने देने के दौरान लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने से कर्मचारी भडक़ उठे और धरने पर बैठै

0
1003920801
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गुस्साएं बैंक कर्मियों ने नैनीताल बैंक प्रबंधन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

नैनीताल। सरोवर नगरी में नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने सोमवार को बैंक प्रबंधन द्वारा हाल ही में किए गए कर्मचारियों के तबादलों तथा कई लंबित मांगों को लेकर बैंक मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया,बाद में बैंक की विभिन्न शाखाओं से पहुंचे करीब सैकड़ों कर्मचारियों ने मुख्यालय में ज्ञापन देने का प्रयास कियाए लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने से कर्मचारी भडक़ उठे और धरने पर बैठ गए।
बता दें सोमवार की सुबह बैंक की विभिन्न शाखाओं से कर्मचारी नैनीताल पहुंचे थे। कर्मचारियों का आरोप था कि उनके मुखयालय पहुंचने से पहले ही बैंक प्रबंधन ने मुखय गेट बंद करवा दिया। इतना ही नहीं प्रबंधन की ओर से संदेश भेजा गया कि वे अपना ज्ञापन गेट पर ही दें, इससे नाराज कर्मचारी मुखय गेट के सामने धरने पर बैठ गए और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एसोसिएशन ने बैंक के एचआरएम विभाग पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि तैनाती के नाम पर वरिष्ठ और निष्ठावान कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं जो द्विपक्षीय समझौतों और आरबीआई के दिशा-निर्देशों के विपरीत हैं।
नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण साह ने कहा कि पूर्व में बैंक प्रबंधन के साथ हुई वार्ताओं में कर्मचारियों की तैनाती में नियमों की पवित्रता बनाए रखने पर सहमति बनी थी इसके बावजूद स्पेशल असिस्टेंट्स की पोस्टिंग तथा हेड कैशियरों को स्थायी पदनाम देने तथा पीटीएस कर्मचारियों के उत्थान जैसे मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़े हैं।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन कर्मियों की मांगों का समाधान करने के बजाय यूनियन पदाधिकारियों और सक्रिय कर्मचारियों को निशाना बनाकर उनका उत्पीडऩ कर रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दंडात्मक कार्रवाई और तबादले तत्काल वापस नहीं लिए गए तो बैंक में औद्योगिक अशांति की स्थिति पैदा हो सकती है। यूनियन ने प्रबंधन के एकतरफ ा फैसलों का विरोध करते हुए सभी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान की मांग की ताकि बैंकिंग कार्यों में शांति और सामंजस्य बना रहे। बता दें धरना प्रदर्शन दिन भर जारी रहा जिसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रबंधन ने कर्मचारियों को बुलाकर उनका पत्र स्वीकार किया। दूसरी ओर एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण साह ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने उनका पत्र स्वीकार कर लिया है जिसके बाद एसोसिएशन से प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। एसोसिएशन की ओर से १५ दिन का समय दिया गया है। प्रबंधन ने पत्र स्वीकार कर लिया है तथा बातचीत के बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश पंत समेत सुरेश शुकला, रमेश नेगी, तारा सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, सुरेश जोशी, राजेश, निर्मल जोशी, रजत साह, मोहन बिष्ट, अनिल रावत, जेपी सुयाल, दीक्षा घिल्डियाल, पूजा विरमानी, नीता, मनीष धस्माना, हर्ष, कृष्ण कुमार, विजय, संतोष नेगी, रविंद्र नेगी, केएम तिवारी तथा सुनील रौतेला सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *