October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भारतीय जनता पार्टी जिला: नैनीताल जिला प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 हुआ शुरू

0
1003920316
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कल मंगलवार को होगा समापन

रामगढ़ नैनीताल। द कासा ड्रीम रिसोर्ट रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल जिला प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का समापन मंगलवार को होगा। बता दें इस अभियान के तहत आज 6 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। महा अभियान की उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई पार्टी की यात्रा
प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ से पहले भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और सरकारों की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की पृष्ठभूमि और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके।

वक्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान के उद्देश्य पर रखा जोर

प्रशिक्षण का आरम्भ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह क़ैडा, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,हल्द्वानी नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट जी द्वारा द्वीप प्रज्वन एवं वंदेमातरम गीत से हुआ। प्रशिक्षण के स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसे पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ता भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया,
जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रवाद और सेवा भावना से जोड़ने वाला अभियान बताया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं पर प्रकाश डाला ,सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली द्वारा किया गया।
सत्रों के इसी क्रम में दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भाजपा के ऐतिहासिक विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला, सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने किया
कार्यकर्ताओं के विकास एवं अपेक्षाओं विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देते हुए तीसरे सत्र में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट ने विषय की विस्तार पूर्वक जानकारी दी, सत्र की अध्यक्षता लालकुआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रगति जैन ने की।
भाजपा की संगठनात्मक कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुवे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक सक्सेना ने चौथे सत्र को सम्बोधित किया ,सत्र की अध्यक्षता प्रदेश सह मीडिया संयोजक प्रदीप जनौटी एवं कुशल संचालन जिला भाजपा नैनीताल मीडिया संयोजक नितिन राणा जी द्वारा किया गया।

राष्ट्र के समक्ष आज के परिदृश्य में आज की चुनौतियों जो सामाजिक राजनीतिक दोनों ही स्थितियों पर प्रशिक्षण के पाँचवे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में ओजस्वी वक्ता रणदीप पोखरिया ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह जोश भरने का कार्य किया। सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी जी ने अपने विचार रखे, सत्र का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया।
प्रथम दिवस के समापन सत्र पर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के तौर पर कार्य विस्तार के महत्वपूर्ण विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षण की गुणवत्ता वैचारिक सुदृढ़ीकरण, व्यक्तित्व विकास और संगठन को मजबूत करने विषय पर चर्चा कर उपस्थित प्रशिक्षुओं का मार्ग दर्शन किया। सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा की गई।दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वर्ग नियंत्रक के रूप में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल जी, पंजीकरण व्यवस्था के रूप में जिला कार्यालय मंत्री हेमंत बिष्ट , जिला मंत्री कुंदन चिलवाल जी, अरविंद पडियार जी, मीडिया कार्य जिला सह मीडिया संयोजक विनोद तिवारी ,संजय दौर्बी, प्रदर्शनी संयोजक रत्नेश साह जिला सह सोशल मीडिया, आई टी संयोजक अमित चौधरी डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण में सहयोग कर प्रथम दिवस के सफल आयोजन में भूमिका निभाई आज के प्रथम प्रशिक्षण दिवस पर दर्जा राज्यमंत्री, नगर निगम अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख , जन प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष संग मंडल महामंत्री, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *