May 11, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एसडीएम नवाजिश सहित प्रशासन की टीम ने

0
1003918762
012 013
111 222 333

होमस्टे पर चलाया सत्यापन अभियान मिली खामियां

मानक पूरे न करने वाले होमस्टे पर

होगी पंजीकरण निस्तिकरण की कार्यवाही

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार प्रातः एसडीएम नवाजिश खलिक ने तल्लीताल बूचड़खाना क्षेत्र तल्लीताल बाजार सहित रिक्शा स्टैंड के ऊपर क्षेत्र में होमस्टे, गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। बता दे इस दौरान एसडीएम नवाजिश द्वारा उनका सत्यापन भी किया गया। इस दौरान कई होमस्टे पर कमियां नजर आई मानको का पालन नहीं किया जा रहा था। होमस्टे पंजीकरण तो मिले लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था जैसे होमस्टे में घर मे किचन होना और उसमें खुद का रहना अनिवार्य है साथ ही पार्किंग होना और होमस्टे में रिसेप्शन का ना होना सम्मिलित है लेकिन जिस होमस्टे पर एसडीएम नवाजिश पहुंचे वहां रिसेप्शन मिला खानापूर्ति का किचन मिला कहे तो मानक पूरे नहीं थे। अवैध रूप से संचालित हो रहे होमस्टे के नियमों का पालन नहीं होने की शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी। सोमवार को नैनीताल, रामगढ़, भीमताल आदि क्षेत्रों में टीम निरीक्षण कर रही है। बता दे प्रात: 9 बजे नैनीताल के तलिताल क्षेत्र में लगभग 15 होमस्टे गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया है। एसडीएम नवाजिश ने कहा शाम तक सभी के सत्यापन के बाद सूची बनाकर डीएम महोदय को भेजी जाएगी उसके बाद ही और जो होमस्टे चालक मानक पूरा नहीं कर रहे हैं उनका पंजीकरण निस्तरीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आर के हितराम ममगई, पटवारी दिनेश बिष्ट सहित अन्य विभाग की कर्मचारी मौजूद थे।

एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि नैनीताल और आस पास के क्षेत्रों में जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नैनीताल व आस पास के क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया है l जिसमें निरीक्षण के बाद सत्यापन आख्या तैयार की जाएगी , जिसके बाद नियमानुसार जो होमस्टे मानकों का पालन नहीं कर रहे है उनके निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी यह निरीक्षण शाम तक जारी रहेगा प्रथम दृष्टि अनियमितता यह सामने आई है कि होमस्टे में मालिक का रहना अनिवार्य है किचन, पार्किंग होनी चाहिए जिसमें देखने को मिल रहा है कि पार्किंग नहीं है, मालिक कही बाहर रह रहा है जिसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *