October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक संस्था यो पहाड़ फाउंडेशन ने की एडोपट ए फ्रूट ट्री अभियान की शुरुआत

0
1003912915
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में  मदर्स डे जैसे खास और भावनात्मक अवसर पर यो पहाड़ फाउंडेशन की टीम ने रविवार को एक बेहद अनोखे, संवेदनशील और प्रेरणादायक अभियान एडोपट ए फ्रूट ट्री की शुरुआत की।
बता दें इस खूबसूरत अभियान का शुभारंभ सीआरएसटी इंटर कालेज के जगदीश साह ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ बड़ी संखया में लोगों, माताओं और बच्चों ने इस पहल को अपना अपना प्यार दिखाया और अपना समर्थन दिया।इस अभियान के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कम से कम एक या उससे अधिक फ लदार पौधे को १ वर्ष के लिए गोद लेकर पहाड़ के किसानों को भावनात्मक और आर्थिक सहयोग दे सकता है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि पहाड़ों में बढ़ते पलायन को रोकना तथा स्थानीय किसानों को सशक्त बनाना और समाज में प्रेम, सममान एवं संवेदनशीलता का संदेश फैलाना है।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के मुताबिक अभियान की सबसे खास बात यह है कि दानदाता जिस व्यक्ति से प्रेम करता है ( चाहे वह माँ, पिता, बच्चे तथा दोस्त या कोई विशेष व्यक्ति हो)  उसके नाम से एक या उसे अधिक पौधे गोद ले सकता है। दानदाता द्वारा दिया गया नाम अगले फ ल आने तक उस पेड़ पर सममानपूर्वक नेम प्लेट के रूप में लगाया जाएगा।इन पेड़ों से मिलने वाले फ लों को दानदाता स्वयं रख सकता है या फिर अपने प्रियजन के नाम से किसी जरूरतमंद, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, अस्पताल व स्कूल या सामाजिक संस्था को दान भी कर सकता है। इस तरह एक छोटा सा कदम कई लोगों के जीवन में खुशियाँ और पोषण लेकर आएगा।
कार्यक्रम के दौरान अमेरिकन किड्स  के बच्चों एवं कई माताओं ने अपने बच्चों के नाम पर अनेक पौधों को गोद लेकर इस मुहिम की भावनात्मक शुरुआत की वहीं मामू स्वीट्स एंड बेकरी के स्वामी हिमांशु बिष्ट  ने भी ५ फलदार पौधे गोद  लिए।सभी उपस्थित लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे पहाड़ और पहाड़ी समाज के लिए एक नई उममीद बताया। यो पहाड़ फाउंडेशन की टीम का कहना है कि यह केवल एक पौधा गोद लेने का अभियान नहीं, बल्कि पहाड़, पर्यावरण व किसानों और मानवता को जोडऩे की एक सकारात्मक सोच है।संस्था ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस अनोखी मुहिम से जुड़ें, अपने किसी प्रियजन के नाम एक फलदार पौधा गोद लें और पहाड़ तथा पहाड़ी परिवारों को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।कार्यक्रम में सीआरएसटी जूनियर विंग की प्रिंसीपल दीपा बिष्ट समेत गीता शाह, प्रियंका चौधरी, फ ाउंडेशन के अध्यक्ष संतोख सिंह बिष्ट, सचिव सागर सोनकर, कोषाध्यक्ष नीरज बिष्ट, टेकनिकल हेड चेतन मेहरा तथा मीडिया रिलेशन मैनेजर दीप्ति बोरा समेत मेंबर हिमांशु बिष्ट तथा चंद्रकांत इत्यादि कई लोगों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *