संत एंथोनी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के मेधावियों को किया गया सम्मानित

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के ज्योलीकोट स्थित प्रमुख शिक्षण संस्था संत एंथोनी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट के मेधावी छात्र लोकेश बिष्ट, ऋ त्विक साहनी सहित अन्य मेधावी और अव्वल छात्र छात्राओं को सममानित किया गया।
इससे पूर्व विद्यालय की नई प्रबंधक सिस्टर पुष्पलता का स्वागत और विद्यालय सदन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नव नियुक्त प्रबंधक, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा, सिस्टर सीमा, मदर मार्सलिना ने अपने संबोधन में शिक्षा से स्वयं समाज तथा मानवता के प्रति सजग संवेदनशील रहने और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत बताई । इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।





















