September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मां तुझे प्रणाम थीम पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब करेगा मातृ दिवस प्रोगाम आज

0
1003902088
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में नैनीताल बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रविवार (आज) मातृ दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कामयबी के लिए शनिवार को कलब की बैठक कलब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा सचिव डा.प्रगति जैन ने संचालकत्व में आयोजित हुई। क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु ज्योति ढौढियाल को संयोजक एवं कंचन जोशी एवं अनुराधा भट्ट को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। सचिव डा. प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम ठीक 12 बजे से नैनीताल क्लब में आयोजित किया जाएगा जिसमें 20 संघर्षशील महिलाओं को सममानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की थीम मां तुझे प्रणाम पर रखी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता होंगे कार्यक्रम की तैयारी में उपाध्यक्ष दीपा पांडे, हेमा भट्ट, रानी शाह, आभा शाह, रमा लोहनी, रमा भट्ट, गीता शाह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ पल्लवी, जीवंती भट्ट, नीरू शाह, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, तनु सिंह, सीमा सेठ, सविता, लारा, दया कुंवर, अमिता शाह, अमिता शेरवानी, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, विमलेश गोस्वामी, रमा तिवारी, सोनू शाह, तुसी शाह, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, लीला राज, सरस्वती चिराला व मधुमिता आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *