September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यूनिटी इन ह्यूमैनिटीज विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
1003892789
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शुक्रवार को यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यूनिटी इन ह्यूमैनिटीज विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी  प्राचार्य डॉ0. जयति दीक्षित ने कहा कि भारत वासुदेव कुटुंबकम की अवधारणा पर चलने वाला देश है, आज के समय में मानवता हमारा सबसे बड़ा धर्म है और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एक ऐसा माध्यम है जिससे कि हम संकट के समय एक दूसरे के साथ खड़े होकर उसका सामना कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ0 ईप्सिता सिंह ने  यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के मूल्यों के बारे में बताया एवं  यूनिटी इन ह्यूमैनिटी  की थीम को समझाते हुए बताया कि संकटों, प्राकृतिक आपदाओं एवं संघर्षों से निपटने में मानवता तथा समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण  है जिससे कि समाज में  एकजुटता को बढ़ावा मिल सके ।डॉ0 दीपक द्वारा कार्यक्रम का  सफ ल संचालन किया । कार्यक्रम में डॉ0 तरुण कुमार आर्य, ममता पांडे , डॉ0 निर्मला, संतोष कुमार भारती, प्रेमा देवी एवं यूथ रेड क्रॉस कलब के छात्र व छात्राएं और अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *