May 8, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ ने किया तल्लीताल थाने का वार्षिक निरीक्षण

0
1003890475
012 013
111 222 333

पुलिस कार्यप्रणाली को परखा, चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग के दिए निर्देश

वेपन हैंडलिंग में बेहतर रिस्पांस टाइम पर पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

शस्त्रों की पूर्ण जानकारी न होने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार, 06 कर्मियों को प्रतिदिन पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी में डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। बता दें सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। सलामी उच्च कोटि की एवं पुलिस कर्मियों का टर्नआउट उत्कृष्ट पाया गया।
मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल द्वारा परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय एवं मालखाने का भ्रमण एवं निरीक्षण कराया गया।
इस दौरान कार्यालय/परिसर एवं भोजनालय में साफ-सफाई एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखते हुए मेन्यू चार्ट तैयार कर पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उनके बेहतर रख-रखाव एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग हेतु तैयार रखने के निर्देश दिए गए। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का शस्त्र अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की प्रक्रिया तथा प्रत्येक असले एवं उसके पुर्जों के संबंध में जानकारी ली गई। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु नियमित शस्त्राभ्यास कराए जाने के निर्देश दिए गए। शस्त्र अभ्यास के दौरान जिन कर्मचारियों को शस्त्रों की जानकारी एवं शस्त्र खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया में अधिक समय लगा, उन्हें फटकार लगाते हुए बेहतर प्रशिक्षण हेतु 06 पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन पुलिस लाइन में शस्त्रों के संबंध में विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए। शस्त्र अभ्यास के दौरान बेहतर रिस्पांस टाइम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

*पुरस्कृत पुलिस कर्मी—

▪️ उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा
▪️ उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
▪️ महिला कांस्टेबल लता रावत
▪️ कांस्टेबल बृजमोहन
▪️ कांस्टेबल वीरेंद्र कोटाल
▪️ कांस्टेबल दीपक उपाध्याय
▪️ कांस्टेबल चनीराम को पुरुस्कृत किया गया साथ ही
थाने अभिलेखों का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर, जी.पी. लिस्ट, माल रजिस्टर, जनरल डायरी, बीट रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, वारंट रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर, सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, आपदा उपकरण रजिस्टर, वाहन रजिस्टर, गिरफ्तारी रजिस्टर, ऑनलाइन शिकायत रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का मिलान किया गया। सभी अभिलेखों एवं प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को सभी ऑनलाइन पोर्टल्स एवं CCTNS कार्यों का डेटा समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। माल मुकदमाती एवं मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों का निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एनडीपीएस से संबंधित मालों के प्रभावी निस्तारण हेतु रिपोर्ट व्ययन समिति को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने में प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों एवं अन्य प्रार्थना पत्रों का निरीक्षण किया गया। सभी प्रार्थना पत्र अद्यावधिक पाए गए। विवेचनाओं में गुणवत्ता लाने एवं निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

👉 सम्मेलन

☑️ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, नित्य व्यायाम करने एवं क्षेत्र में पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
वार्षिक निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में समस्त उपनिरीक्षकों की आदेश कक्ष लिया गया जिसमें निम्न दिशा-निर्देश दिए गए—* लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। महिला अपराध, साइबर अपराध एवं नशा तस्करी से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया।
पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर, वारंटी एवं अपराधियों के सत्यापन अभियान को लगातार संचालित करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना स्तर पर जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाते हुए प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर बल दिया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने तथा अफवाह फैलाने वालों एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, बेहतर व्यवहार अपनाने एवं पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। बीट पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण, स्थानीय लोगों से संवाद एवं सूचना संकलन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी उपनिरीक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों, वीकेंड एवं पर्यटन सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने तथा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल/भवाली, श्री हरकेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, मनोज नयाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तल्लीताल, देवेंद्र राजपूत (वाचक), हिमांशु पंत, प्रधान लिपिक, आशुलिपिक साधना एवं पीआरओ हेमा ऐठानी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *