September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिकाध्यक्ष डा.खेतवाल ने किया कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

0
1003882932
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में सीएमओ डॉ.हरीश चंद्र पंत के निर्देश पर बीरवार  को नैनीताल जिले में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों  पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
बता दें विभाग की ओर से नैनीताल जिले में ३ लाख ८९ हजार ८६० बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है । नैनीताल में लॉन्ग व्यू पबलिक स्कूल पर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया । उनके द्वारा अपील की गई एल्बेंडाजोल की दवा अपने बच्चों को अवश्य खिलाएं । प्रत्येक बच्चे को साल में दो बार एल्बेंडाजोल की टेबलेट अवश्य लेनी चाहिए ताकि बच्चे रोग मुक्त हो सके उनके पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रख सके और उनकी स्कूल में उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर राजकीय बी.डी.पांडे जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिरुद्ध गंगोला द्वारा कहा कि यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसके कोई साइड इफे कट नहीं है यह बच्चों के लिए आवश्यक है पेट में कीड़े होने पर बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पता  इसलिए बच्चों को दवा अवश्य खिलाएं। एक और दो साल के बच्चे को आधी टैबलेट और तीन से १९ साल तक के बच्चों को एक पूरी टैबलेट दी जानी चाहिए साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि बच्चों को आई की टेबलेट भी अवश्य लेनी चाहिए ताकि उनके भीतर आयरन की कमी ना रहे बच्चे एनीमिया के शिकार ना हो पाए।
इस दौरान एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा द्वारा बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनवाड़ी में एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जा रही हैं जो बच्चे आज दवा खाने से छूट जाएंगे उनको १४ मई (बीरवार) को मॉप अप दिवस पर सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी पर खिलाई जाएगी।कहा कि वर्तमान में समस्त सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही समस्त प्राइवेट स्कूलों में भी एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जा रही है। प्रत्येक सप्ताह समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनवाड़ी के माध्यम से भी आईएफ ए   बच्चों को खिलाई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र  कठायत ने किया।कार्यक्रम पर भुवन चंद्र त्रिपाठी प्रधानाचार्य समेत सरयुनंदन जोशी, दीवान बिष्ट, हेम जलाल,पवन कुमार, दिनेश बोरा, पूनम जंतवाल, बीना मेहरा, रवि उप्रेती तथा आनंद खंडूरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *