September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003870990
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन क्रिस्टियन हग्जेन मेडल मिलने पर कूटा ने की खुशी व्यक्त

नैनीताल। उत्तराखंड मूल के डॉ विजय प्रकाश डिमरी को यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन क्रिस्टियन हग्जेन मेडल 2026 मिलने पर कूटा ने खुशी व्यक्त की है । डॉ डिमरी को यह अवार्ड जियोसाइंस में उनके योगदान पर मिला है । यह पुरस्कार डच मैथमेटिशियन क्रिश्चियन हग्जेन के नाम पर दिया जाता है । आई एस एम धनबाद से शिक्षा लेने के बाद डॉ डिमरी को 2010 में पद्मश्री प्राप्त हो चुका है । बसंत सम्मान के साथ डॉ डिमरी को 100 बेस्ट आई आई टी एंस होने का गौरव भी मिला है । डॉ डिमरी पूर्व में सी एस आई आर नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक रह चुके है ।डॉ डिमरी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ उमा मलकानिया,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ने बधाई एवं मुबारकबाद दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *