September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी डॉ मंजूनाथ के निर्देश पर इंटरसेप्टर वाहन से स्पीड चेकिंग मे 24 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

0
1003868173
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रडार गन की जद में आए तेज रफ्तार वाहन, ओवर स्पीडिंग पर ताबड़तोड़ चालान

कैंची धाम नैनीताल। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा निरीक्षक यातायात भवाली हल्द्वानी एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिये गए हैं। निर्देशों के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में श्री महेश चंद्र, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित खैरना के पास इंटरसेप्टर वाहन में लगे ओवर स्पीड रडार गन के माध्यम से सघन स्पीड चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।

ओवर स्पीड के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण –
▪️ कार – 15
▪️ टैक्सी – 03
▪️ बस – 04
▪️ ट्रक – 02

कुल चालानी कार्यवाही – 24 वाहनों पर

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *