September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003855970
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कवयित्री जोनाकी रे का कविता-पाठ 8 मई को

रामगढ़ नैनीताल। विश्वकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के 165वें जन्मदिन के अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय की रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ 8 मई को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से अंग्रेजी विभाग, डीएसबी परिसर, नैनीताल के व्याख्यान कक्ष में अंग्रेजी कवयित्री, लेखिका और संपादक जोनाकी रे का एकल कविता-पाठ और विद्यार्थियों से संवाद आयोजित कर रही है।
यह जानकारी महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि ‘फायर फ्लाई मेमोरीज’ और ‘लेसन्स इन बेंडिंग’ पुस्तकों की लेखिका जोनाकी रे ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें वर्ष 2019 में आइसलैंड राइटर्स रिट्रीट एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पीठ समन्वयक मोहन सिंह रावत ने बताया कि जोनाकी रे वर्ष 2017 में आक्सफोर्ड ब्रूक्स इंटरनेशनल पोएट्री कॉन्टेस्ट की भी पुरस्कार विजेता रही हैं। उनकी रचनाएं पोएट्री वेल्स, द रमपस, इंडियन लिटरेचर और अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *