पाइंस क्षेत्र के पास थार गिरी खाई में एक की मौत
पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलो को निकाला बाहर उपचार के लिए बी डी पांडे भेजा


नैनीताल सरोवर नगरी में पाइंस के पास एक थार वाहन खाई में गिरने की सूचना थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई कि पाइंस क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या आरजे 60 सीजी-4574 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान राहुल नामक व्यक्ति को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।
घायलों का विवरण—
1- अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
2- युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष
मृतक का विवरण—
राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष
पुलिस टीम—
1- श्री मनोज नयाल,
2- थानाध्यक्ष तल्लीताल
3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
5- कांस्टेबल अनूप सिंह




















