September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने की एसएसबी की तैनाती

0
1003842527
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी और आसपास के पर्यटन क्षेत्र में पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ और प्रभावित यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने एसएसबी की तैनाती कर दी है। सप्ताहांत में भारी पर्यटक दबाव के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने पर यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि संप्ताहंत पर नैनीताल समेत कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। जाम की स्थिति से निपटने और पर्यटकों को राहत देने के लिए पुलिस सुबह से ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर मुस्तैद नजर आई। रविवार को भी एसपी ट्रैफिक स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा नैनीताल समेत कैंची धाम, भवाली और आसपास के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल व एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैए वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ ही सडक़ किनारे अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *