September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003840647
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

किसानों व बागवानों को ओलावृष्टि व आंधी के साथ भारी बारिश से हुए

नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की जिला मंत्री भाजपा व पूर्व सैनिक कुन्दन सिंह चिलवाल ने

भीमताल नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, धारी और ओखलकांडा भीमताल ब्लॉक में आज बेमौसमी बारिश और तेज ओलावृष्टि से किसानों को खेती व बागवानी में भारी नुकसान कई गांवों में आलू, मटर, गेहूं और धनिया की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. आड़ू, प्लम, खुबानी और सेब व नाशपाती के बौर और फल भी जमीन में गिर गए हैं, जिससे आगामी सीजन की पैदावार पर संकट है. कई जगहों पर ओले इतने तेज थे कि खेत सफेद चादर से ढक गए थे। रामगढ़ ब्लॉक में आड़ू, पुलम, खुबानी, मटर, गेहूं और मसूर की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है. स्थानीय किसानों को नुकसान की भरपाई हेतु भाजपा नेता कुन्दन चिलवाल ने सरकार व प्रशासन से प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई गांवों में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कर रिपोर्ट पेश की जाए और पारदर्शिता के साथ राहत दी जाए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से नुकसान का वास्तविक आकलन कराने का आग्रह किया स्थानीय लोगों का कहना है कि बेमौसम हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *