September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003840255
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आरव ने अपने उपनयन संस्कार पर

एक पौधा धरती मां के नाम के किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ‌ राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 657वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 657 वे दिन अभियान को उपनयन संस्कार से जोड़ते हुए डीडीहाट के नारायण नगर में विनोद खोलिया व ममता खोलिया के पुत्र आरव ने अपने उपनयन संस्कार पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। आरव ने कहा कि वह अभी पौधे की देखभाल करेंगे। विनोद खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्यसाली है। इस अवसर पर सुनील शाह, दीवान शाही, कवीद्र शाही,दिवाकर पांगती देवेंद्र गुरुंग, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *