May 3, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सडक़ से गिरा पत्थर मकान की खिडक़ी तोड़ता घुसा घर के भीतर बड़ी दुर्घटना होने से टली 

0
1003834701
012 013
111 222 333

सीआरपीएफ  के जवान प्रेम साह के घर में सुबह हुुआ हादसा

नैनीताल । जिले के ज्योलीकोट- नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में बेलुवाखान के पास सडक़ किनारे से गिरा बड़ा पत्थर पहाड़ी से लुढक़ कर दो सौ मीटर से ज्यादा नीचे श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ  के जवान प्रेम साह के मकान की खिडक़ी को तोड़ता हुआ आवास के भीतर जा गिरा। संयोगवश भीतर मौजूद परिवार के तीनों सदस्य सुरक्षित बच गए। अचानक हुए इस हादसे से परिजन बेहद सहमे हुए है।
बता दें उक्त पत्थर पूर्व में सडक़ किनारे डंप किए गए मलवे से लुढक़ कर आने का अनुमान है। इस स्थान पर अभी भी कई बड़े बड़े पत्थर और मलवा पड़ा हुआ है। बेलुवाखान निवासी प्रेम साह की पत्नी निशा साह संत एंथोनी इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं और पुत्र और पुत्री दोनों इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। निशा ने बताया कि शनिवार की प्रात: जब वह विद्यालय जाने की तैयारी में जुटे थे इसी दौरान धमाके के साथ एक बड़ा पत्थर आवास की सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद खिडक़ी को तोड़ता कमरे के भीतर आ गिरा जिससे खिडक़ी के पल्ले तथा खिडक़ी में लगे शीशे टूट कर पूरे कमरे में बिखर गए। अचानक हुए घटनाक्रम से परिजन बेहद सहमे हुए हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *