September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डी एस बी परिसर के जी बी पंत पुस्तकालय में रक्तदान शिविर लगाया गया

0
1003829424
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

23 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के जी बी पंत पुस्तकालय में शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण , एन एस एस , आई क्यू ए सी तथा विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टर द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 23 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया । नियमित रक्तदान से कैलोरी बर्न होती है (लगभग 650 कैलोरी), रक्तचाप नियंत्रित रहता है और शरीर में नया रक्त बनता है।योग्यता: 45 किलोग्राम से अधिक वजन और 12.5% से अधिक हीमोग्लोबिन वाले स्वस्थ वयस्क रक्तदान कर सकते हैं। सुरक्षा: रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है।रक्त दान कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , डी एस डब्लू डॉ संजय पंत , निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी ,डॉ लता पांडे ,डॉ गीता तिवारी ,डॉ गगन होती , एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ शिवांगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि रक्त दान महादान है जो मानवीय गुणों को अग्रतर करता है ।डॉ संजय पंत ने कहा कि रक्त दान करने का अवसर बहुत महत्पूर्ण होता है । डॉ ललित तिवारी ने कहा कि स्वस्थ मनुष्य 120 दिनों के बार रक्तदान कर सकता है ।रक्त दान जीवन का सबसे बड़ा कर्म है । इस अवसर पर डॉ सरस्वती खेतवाल , डॉ संजय पंत ,डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव , बीडी पांडे चिकित्सालय की टीम , समाज सेवी डॉ भुवन आर्य , डॉ लता पांडे ,डॉ गीता तिवारी ,डॉ शिवांगी ,डॉ गगन होती ,डॉ अशोक उप्रेती सहित खेलो में विशेष सहयोग हेतु लाल सिंह ,अनीता रावत ,अतुल ,शिखा को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । आज कल 23 लोगों ने रक्त दान किया जिसमें डॉ ललित तिवारी ,डॉ गगन होती , अनीता रावत ,डॉ नवीन पांडे , डॉ अशोक उप्रेती ,अतुल , वैशाली चंदोला , वैशाली कर्नाटक , सागर साह,अंशुल ,तमन्ना, प्रिया, वंशिका , बब्बर,वैभव ,प्रियांशी,कुशल ,ओ तनिषा , काव्य,अनीता बोरा , अदिति , अतुल चंद्र ने किया। बता दें रक्तदान शिविर में डॉ पेनी जोशी , वसुंधरा , लता नितवाल ने विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *