नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में
पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों ने सैनिक स्कूल वार्ड में चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी 15 वार्डों में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के दिशा निर्देशों लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज सैनिक स्कूल वार्ड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्मानित सभासद ललिता दफोटी, सुपरवाइजर कमल सिलेलान , सुपरवाइजर सुनील कुमार, सहित समस्त पर्यावरण मित्रगण उपस्थित रहकर सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।




















