September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहर के प्रतिष्ठित चारों स्कूलों के विद्यार्थियों ने बनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

0
1003819488
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

छात्र-छात्राओं ने शहर और जिला भी किया टॉप लोग दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में सीआईएससीई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के प्रतिष्ठित चारों स्कूल शेरवुड, ऑल सेंट्स कॉलेज, सेंट मेरी कॉन्वेंट और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का लोहा मानवता हुए सभी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं बता दें शेरवुड कॉलेज में 12वीं में सजल गंगवार ने 97 फीसदी अंक, सचकीरत ग्रेवाल और रुद्र नारायण गुप्ता 96.25 फीसदी अंक, इशिता सिंह 95 फीसदी अंक के साथ पहला दूसरा व तीसरे स्थान प्राप्त किया। दसवीं में शौरवीर गुप्ता ने 98.8 फीसदी अंक, दिव्यम अग्रवाल ने 97.6 फीसदी और यथार्थ सिंह ने 93.8 फीसदी अंक पाकर पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वही
ऑल सेंट्स कॉलेज में 12वीं आईएससी की छात्रा सैयदा आमना कामरान ने 99.5 फीसदी अंक शीर्ष स्थान में जगह बनाई। सांभवी साह 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और अनन्या गुप्ता 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में मान्या आशी ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, आकांक्षा अग्रवाल 96.4 फीसदी के साथ दूसरे और आर्या अग्रवाल 95 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सेंट मेरी कॉन्वेंट में 12वीं में अशलीषा साह ने 98.75 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगंतिका 98 फीसदी के साथ दूसरे और भूमिका गंगोला 96.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं कक्षा में मैत्रेयी बिष्ट ने 98.60 फीसदी अंक, स्निग्धा शर्मा ने 97.40 फीसदी और प्रियांशी बिष्ट ने 95 फीसदी अंक लेकर पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। और सेंट जोसेफ कॉलेज के 12वीं में आशुतोष तिवारी ने 98.25 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। धनंजय प्रताप सिंह बिष्ट 96.75 फीसदी और मोहम्मद सुफयान सिद्दीकी 95.75 फीसदी अंक पाकर सफल रहे। 10वीं में अरुणाभ गंगोला ने 94.8 फीसदी अंकों के साथ पहला, मयंक रैकवाल ने 94.8 फीसदी के साथ दूसरा और सार्थक सिंह रावत ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। पूरे दिन आज बधाई का दौर चलता रहा और लोग इन सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *