April 29, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक मोहित और जिला मंत्री आयुष ने

0
1003797066
012 013
111 222 333

देहरादून आवास पर मुख्यमंत्री से की भेंट

क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा समस्याओं से कराया अवगत

नैनीताल देहरादून। प्रदेश संयोजक डॉ० मोहित रौतेला युवा मोर्चा एवं जिला मंत्री आयुष भंडारी युवा मोर्चा नैनीताल ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन विकास से संबंधित समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मोहित और आयुष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं में कमर कस ली है और उनका कहना है भाजपा तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाएगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *