April 29, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शराब पीने के दौरान लड़ाई में युवक को फेंका खाई में हुई मौत आरोपी गिरफ्तार

0
1003796903
012 013
111 222 333

नैनीताल सरोवर नगरी में बीते दिनों थाना ताली ताल में युवक की गुमशुदकी के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया बता दें शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय 33 पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा बीते 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में दिनांक 23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गयी। गुमशुदगी दर्ज होने के उपरान्त डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में डाॅ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल तथा क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के पर्यवेक्षण में मनोज नयाल,थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश एवं बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गयी। गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड एवं ड्रोन की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही गठित टीम द्वारा घटना दिवस पर गुमशुदा के साथ मौजूद व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी तथा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के दिन अभियुक्तगण द्वारा 11 बोतल व 2 अंग्रेजी शराब की बोतल का सेवन किया गया था।पूछताछ के दौरान अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट द्वारा स्वीकार किया गया कि घटना दिनांक को मृतक/गुमशुदा दिनेश उपाध्याय के साथ उसका विवाद हो गया था, जिस पर आवेश में आकर अभियुक्तगण द्वारा उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक युवक को खाई से बाहर निकाला और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट को धारा 103/238 बीएनएस-2023 के अंतर्गत गिरफ्तार*l किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस टीम मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल,
उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय,
अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल पुष्कर रौतेला,
कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल राजकुमार कम्बोज, कांस्टेबल दीपक उपाध्याय, कांस्टेबल वीरेन्द्र कोटाल गोताखोर सुरेश थापा द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *