September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विपक्ष ने महिला आरक्षण कुचला आधी आबादी से खुला विश्वासघात: दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा

0
1003796446
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चंपावत नैनीताल। संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने को लेकर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विपक्ष पर तीखा और सीधा हमला बोला महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची मेहरा ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष की नकारात्मक और स्वार्थपूर्ण राजनीति ने देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार किया है मेहरा ने दो टूक कहा कि जो दल वर्षों से महिला सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति करते रहे वही निर्णायक घड़ी में अपने असली चेहरे के साथ सामने आ गए कांग्रेस व इंडी गठबंधन ने विधेयक का विरोध कर साबित कर दिया कि उन्हें महिलाओं के अधिकारों से नहीं सिर्फ सत्ता की राजनीति से मतलब है उन्होंने इसे आधी आबादी के सपनों की निर्मम हत्या” करार देते हुए कहा कि विधेयक महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई थी जिसे विपक्ष ने जानबूझकर कुचलने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मेहरा ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित रही है लेकिन विपक्ष की संकीर्ण और परिवारवादी सोच इस रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गई है उन्होंने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की बेटियां और महिलाएं आगे बढ़ें क्योंकि इससे उनकी वंशवादी राजनीति की जड़ें हिलती हैं कड़े तेवर दिखाते हुए मेहरा ने चेतावनी दी कि देश की आधी आबादी अब सब समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी इससे पूर्व रानीखेत पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में मेहरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बने हालात पर सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाने के निर्णय का समर्थन करते हुए विपक्ष के रुख को महिलाओं के खिलाफ साजिश बताया। इस दौरान दर्जाधारी हेमा जोशी मुकेश महाराना श्यामा नारायण पांडेय नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी सुनीता मुरारी जिला महामंत्री पूरन मेहरा निर्मला पांडेय सरोज चंद्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा बोरा लता वर्मा सुनीता जुगरिया गीता देवी कुसुम जोशी रेखा भट्ट उर्वशी मेहता अनीता यादव रुचि धस्माना मणि प्रभा किरन पंगरिया

फोटो— चंपावत में महिला सम्मेलन में संबोधित करतीं आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष भावना मेहरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *