September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रोल ऑफ ए आई इन एजुकेशन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

0
1003796410
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में आज बुधवार रोल ऑफ ए आई इन एजुकेशन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5000 रुपया ,द्वितीय पुरस्कार 4000, तृतीय पुरस्कार 3000 तथा सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपया रखा गया था । प्रतियोगिता का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजय पंत ,, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी , प्रॉफ सुषमा टम्टा, प्रो नीलू लोधयाल ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ अमित मेलकानी ,डॉ हर्ष वर्धन चौधरी द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया । इस अवसर पर प्रो पंत ने कहा कि ए आइ एक महत्वपूर्ण टूल है जो आज की हकीकत को प्रदर्शित करता है ।
डॉ ललित तिवारी ने कहा कि ए आई जहां हमें मदद करता है वही मानव के कार्य करने की शक्ति को शिथिल भी कर रहा है। ए ई अच्छा पर सतर्क टूल है। विद्यार्थियों ने ए आई टूल पर व्यापक चर्चा की तथा कहा कि ए आई मानव शक्ति को कम कर रहा किंतु आज ए ई कार्य को मिनटों में कार्य संचालित कर लेते है । अर्णव त्रिपाठी ने प्रथम ,कुबेर मेवाड़ी ने द्वितीय ,कार्तिक निगलटिया तृतीय तथा रिया मेलकानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । डी एस डब्लू तथा डीन साइंस ने पुरस्कार प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए । तथा विजेताओं को मेडल दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *