April 29, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कल गुरुवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल बरेली शाखा का भव्य उद्घाटन करेंगी

0
1003796362
012 013
111 222 333

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बरेली नैनीताल। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाते हुए लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस अपनी 16 वीं नवीन शाखा का शुभारंभ बरेली में करने जा रहा है। सेक्टर-3, रामगंगानगर आवासीय योजना में नवनिर्मित लखनऊ पब्लिक स्कूल, बरेली शाखा का उद्घाटन कल 30 अप्रैल 2026, अपरान्ह 4:00 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। इस गरिमामयी अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में छत्रपाल सिंह गंगवार (सांसद, बरेली), नीरज मौर्य (सांसद, आंवला), डॉ. उमेश गौतम (माननीय महापौर, बरेली), रश्मि पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष), प्रो० के. पी. सिंह कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली,अनूप पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, जदयू), तथा कांति सिंह (पूर्व एमएलसी) सहित अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, जनरल मैनेजर हर्षित सिंह एवं शिखरपाल सिंह, डायरेक्टर्स नेहा सिंह, गरिमा सिंह, व निकिता सिंह, प्रधानाचार्य रवनीत सिंह नागी एवं प्रताप सिंह सहित शिक्षाविदों की उपस्थिति इस अवसर को और भी गरिमामयी बनाएगी।
उत्कृष्टता की गौरवशाली विरासत
देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. एस.पी. सिंह. पटेल (सांसद-प्रतापगढ़) द्वारा वर्ष 1983 में स्थापित लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस समूह आज शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार का पर्याय बन चुका है। उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में इसकी 16 शाखाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं और बरेली शाखा इस समूह की 16वीं कड़ी के रूप में जुड़ रही है। संस्थान की प्रमुख उपलब्धियां—
यूपी बोर्ड में 11 बार शीर्ष स्थान प्राप्त, विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में इंडिया टॉपर, प्रदेश टॉपर, एवं जिला टॉपर देने का गौरव,
अनेक छात्र आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ़.एस., आई.आर.एस., पी.सी.एस., पी.सी.एस.-जे, एस.एस.सी. जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित, इस वर्ष सिविल सर्विसेज-आई.ए.एस. में 2 छात्र पी.सी.एस. में 7 छात्र तथा एस.एस.सी. में 4 छात्र चयनित हुए हैं। हजारों पूर्व छात्र देश-विदेश में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
इसरो जैसे संस्थानों में भी पूर्व छात्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था
यह संस्थान आधुनिक एवं समग्र शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है। यहां –
स्मार्ट क्लासरूम एवं डिजिटल लर्निंग, उन्नत विज्ञान, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब,
समृद्ध पुस्तकालय एवं नवाचार केंद्र, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं।
साथ ही ब्रिटेन के शिक्षाविदों की विशेषज्ञ टीम द्वारा शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे शिक्षण गुणवत्ता वैश्विक मानकों के अनुरूप बनी रहे। लखनऊ पब्लिक स्कूल शिक्षकों के समग्र विकास हेतु उन्हें समय-समय पर विदेशों के शैक्षिक भ्रमण पर भेजता है।
इन भ्रमणों के दौरान शिक्षक वहाँ के विद्यालयों की शैक्षिक संस्कृति, आधुनिक तकनीकों एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों का अध्ययन करते हैं।प्राप्त अनुभवों एवं नवाचारों को हमारे विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सके।

बरेली में शिक्षा का नया अध्याय
बरेली जनपद, जो शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित है, वहां इस प्रतिष्ठित संस्था का आगमन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
लखनऊ पब्लिक स्कूल, बरेली शाखा अपने उच्च शैक्षिक मानकों, अनुशासन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से शीघ्र ही क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शिक्षा का नया मानक स्थापित करेगी तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी।
यह उद्घाटन केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि एक ऐसे शैक्षिक दृष्टिकोण का विस्तार है जो “गुड टू ग्रेट” की यात्रा को साकार कर रहा है। बता दें लखनऊ पब्लिक स्कूल, बरेली आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और वैश्विक पहचान का सशक्त प्रतीक बनेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *