गौ आवाहन अभियान हिंदू संगठनो के नेतृत्व में
गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। गौ सेवा आवाहन अभियान के तहत आज गौ रक्षको ने एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बजरंग दल ओर बजरंग वाहिनी दल ए मातृ शक्ति के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 व 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गौ माता को राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की है। कहां की देश के समस्त सनातनी, भक्तों,कार्यकर्ताओं जागरूक नागरिकों और संत समाज की ओर से निवेदन है कि भारतीय स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है वही गौ हत्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं है इसलिए गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है। इस मौके पर विवेक वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता ,मनोज कुमार जिला सह संयोजक बजरंग दल , कुनाल बेदी बजरंग वाहिनी दल जिला उपध्यक्ष आदित्य, रौनक, अनुज,मोहित,सूरज, पुजारी,रश्मि,भावना,ओर दर्जनों मातृ शक्ति उपस्थित थी।




















