September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003772752
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नोटरी अधिवक्ता भागुनी ने गोली मारकर की अपनी जीवन लीला समाप्त हुआ

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्स शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

oplus_0
qoplus_0

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज सोमवार प्रातः लगभग 10:30 बजे एक अधिवक्ता द्वारा अपनी लाइसेंस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली शहर में सनसनी फैल गई। बता दे जिला न्यायालय में नोटरी वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने अपनी कलेक्टेट परिषद पार्किंग में खड़ी अपनी जैन कार संख्या
यू के 04जे 4680 मैं पिछली सीट पर बैठकर अपने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना तब पता चली जब कोई पर्यटक महिला कार के पास से गुजरी और उनके सर से खून निकलता देखा तो उन्होंने पार्किंग संचालक से बताया और मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद सागर आर्य ने देख के एक अधिवक्ता जो कार में बैठे हैं उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है उन्होंने जिला बार के कुछ अधिवक्ताओं को इसकी सूचना दी और मौके पर अधिवक्ता और पुलिस ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया। बता दें ऐसा प्रतीक हो रहा है कि वह घर से आत्महत्या करने के लिए निकले थे क्योंकि उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर गाड़ी में रखा था और वह अपनी लाइसेंस पिस्टल साथ में लेकर निकले थे और इस पिस्टल से उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिला न्यायालय के पूर्व बार अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया अक्सर वह इस तरीके की बात करते थे की जिंदगी में कुछ नहीं रखा है और अधिवक्ता गण उनको समझते भी थे किसी को ऐसा नहीं पता था कि पूरन सिंह भागुनी ऐसा कदम उठाएंगे फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहरा बंदी करते हुए फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच शुरू कर दी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकार अंजना नेगी और कोतवाल हेमचंद पंत का कहना है पंचनामा भर लिया है फोरेंसिक टीम ने भी सभी साक्स जूटा लिए हैं। थाना अध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, पुलिसकर्मी शाहीद हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *