September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

परिवारिक विवाद हुआ  हिंसक मामला पहुंचा कोतवाली

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 मामला नहीं हुआ शांत तो  पुलिस ने की चालानी कार्रवाई 

नैनीताल । नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक ही परिवार के बीच चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफ रा-तफ री का माहौल बन गया।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग प्रेमा देवी ने आपातकालीन सेवा ११२ पर कॉल कर घर में हो रहे विवाद की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि परिवार के सदस्य मां, दो बेटे तथा दो बहुएं और एक बेटी आपस में तीखी बहस और झगड़े में उलझे हुए थे। बहुओं ने अपने पतियों पर शराब पीकर परेशान करने के आरोप लगाए जबकि बेटों ने भी अपनी पत्नियों पर कई आरोप लगाए वहीं सास बहु के बीच भी आरोप प्रत्यरोप हुए। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब कोई पक्ष शांत नहीं हुआ तो पुलिस को फिर सखती दिखानी पड़ी। कार्रवाई की चेतावनी के बाद सभी लोग शांत हुए। मामले में कोतवाली में तैनात एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि मामले में स्टाफ हाउस निवासी प्रेमा देवी, उनके बेटे आलोक कुमार व तरुण कुमार, बहुएं हिमानी व दिया और बेटी पूजा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी को भविष्य में इस तरह के विवाद से बचने की सखत हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *