पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने जूमलैंड क्षेत्र से हटवाया अतिक्रमण

नैनीताल । सरोवर नगरी में पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने शनिवार को नैनीताल के जूमलैंड भोटिया मार्केट और पालिका मार्केट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर जूमलैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी, साथ ही सभी दुकानदारों को सखत निर्देश दिए कि कूड़ा कचरा कूड़ेदान में हो डालें तथा इधर उधर गंदगी न फैलाएं। कहा कि अगर कोई भी गंदगी फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मुखय सफफाई निरीक्षक अमित कुमार, कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, कर निरीक्षक भारत प्रकाश समेत हिमांशु चंद्रा, शनि आदि मौजूद रहे।




















