September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मर्चेन्ट नेवी व डिफेंस में कैरियर बनाना चाहते हैं नैनीताल के मेधावी सुमित फत्र्याल

0
1003762282
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के मेधावी छात्र व उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की वरियता सूची में २५वॉ स्थान हासिल  करने वाले सुमित सिंह फत्र्याल का कहना है कि वह मर्चेंट नेवी या डिफेंस क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने की तममना रखते हैं।सुमित ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग के बिना सेल्फ  स्टडी पर भरोसा किया। वे रोजाना ४ घंटे और परीक्षा के समय ६ से ७ घंटे पढ़ते थे। उनकी रणनीति एनसीईआरटी के बेसिकस को स्पष्ट रखने और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के निरंतर अभयास पर टिकी थी। उन्होंने कठिन विषयों फि जिकस व केमिस्ट्री और मैथ पर विशेष ध्यान दिया। हाईस्कूल में सुमित ने ९३.८ फीसदी अंक हासिल किए थे। बता दें शहर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन सिंह फ त्र्याल मल्लीताल के एक रेस्टोरेंट में कुक हैं और माता कमला डाक विभाग में आरडी एजेंट हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता व पिता और गुरुजनों को दिया है। कालेज के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश समेत कालेज परिवार ने सुमित की विशेष उपलबधि पर खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *