अंडा मार्केट, बीडी पांडे अस्पताल के समीप पार्किंग और बारापत्थर पार्किंग के लिए हुई निविदा
सोमवार को वित्तीय निविदा खोली जाएगी ईओ: रोहिताश शर्मा


नैनीताल। सरोवर नगरी मे नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में निविदा कमेटी पदाधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को अंडा मार्केट, बीडी पांडे अस्पताल के समीप पार्किंग और बारापत्थर पार्किंग की निविदा खोली गई। बता दें पालिकाध्यक्ष कक्ष में दो बजे बाद निविदा खोली गई। ऑन लाइन पांच निविदा पड़ी थी, जबकि तीन निविदाताओं की ओर से ऑफ लाइन भी प्रपत्र जमा किए गए थे। तकनीकी निविदा में सभी के प्रपत्र सही पाए गए। हालांकि एक में आंशिक कमी थी, जिसे समिति व निविदाताओं ने स्वीकार किया। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि सोमवार को वित्तीय निविदा खोली जाएगी। और टेंडर कि ठेकेदार के नाम पर हुआ उसकी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर सीटीओ कमलेश भंडारी, टीएस दीपेंद्र बमोला, लेखाधिकारी सिद्धार्थ शर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, संजय कनवाल सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद थे।




















